प्रेरणात्मक उद्धरण – पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्रेरक उद्धरण

1. अन्याय में सहयोग देना, अन्याय के ही समान है।

2. प्रत्येक अच्छा कार्य पहले असम्भव नज़र आता है।

3. एक झूठ छिपाने के लिए, दस झूठ बोलने पड़ते हैं।

4. मुस्कान प्रेम की भाषा है।

5. मेहनत, हिम्मत और लगन से कल्पना साकार होती है।

6. वही सबसे तेज चलता है, जो अकेला चलता है।

7. अपनी शक्तियों पर भरोसा करने वाला कभी असफल नहीं होता।

8. जीवन एक पाठशाला है जिसमें व्‍यक्‍ति अनुभवों से शिक्षा ग्रहण करता है।

9. कभी कभी छोटी-सी एक असफलता कई बड़ी सफलताओं के द्वार खोल देती है।

10. इंसान के व्यवहार की छोटी-छोटी बातें ही उसके चरित्र का आईना होती है।

11. सत्‍य और अहिंसा के द्वारा जीवन की हर लड़ाई जीती जा सकती है।

12. मदद करने के लिए उठे हाथ दुआ करने वाले हाथों से श्रेष्‍ठ होते है।

13. हम जितना अधिक अध्‍ययन करेंगे ,उतना ही हमें अपनी अज्ञानता का आभास होगा।

14. बिना चरित्र के शिक्षा का कोई महत्‍व नहीं है।

15. व्‍यक्‍ति काम की अधिकता से नहीं, काम की अव्‍यवस्‍था से थकता है।

16. अपने दोषों तथा कमियों को जान लेना उन पर विजय प्राप्‍त करने का पहला कदम है।

17. विचार करके बोलना श्रेष्‍ठता और बोलने के बाद विचार करना मूर्खता है।

18. हिंदी देश की एकता की ऐसी कड़ी है, जिसे मजबूत करना प्रत्‍येक भारतीय का प्रथम कर्तव्‍य है।

19. हिंदी राजभाषा अपनी है, हम इसे प्रतिष्‍ठा दें, इसके प्रति हम रखें निरंतर अपनी सच्‍ची निष्‍ठा।

शब्दकोश क्या है? शब्दकोश की विशेषताएँ

1 thought on “प्रेरणात्मक उद्धरण – पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्रेरक उद्धरण”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.