अनेक शब्दों के लिए एक शब्द वस्तुनिष्ट प्रश्न उत्तर

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द वस्तुनिष्ट प्रश्न उत्तर

1. जो पहले कभी न हुआ हो –
A. अदभुत
B. अभूतपूर्व
C. अपूर्व
D. अनुपम
Answer-B.

2. जो कहा न जा सके –
A. अकथनीय
B. अक्षम्य
C. अजर
D. अगम्य
Answer-A.

3. समय की दृष्टि से अनुकूल –
A. अनुकूल
B. समानुकूल
C. प्रतिकूल
D. समयानुकूल
Answer-D.

4. जिसकी गर्दन सुन्दर है-
A. सुदर्शन
B. सुगत
C. सुगर्दन
D. सुग्रीव
Answer-D.

5. विधान मण्डल द्वारा पारित या स्वीकृत विधि –
A. अधिनियम
B. नियम
C. विनिमय
D. अध्यादेश
Answer-A.

6. कार्य को नए ढंग से करने की पद्धति –
A. पारस्परिक
B. नवागतरूप
C. नवीनीकरण
D. आधुनिकीकरण
Answer-C.

7. जिसने देश के साथ विश्वासघात किया हो –
A. बागी
B. विश्वासघाती
C. देशद्रोही
D. विद्रोही
Answer-C.

8. जंगल में लगने वाली आग –
A. जठरानल
B. दावानल
C. बड़वानल
D. कामानल
Answer-B.

9. वह सायंकालीन बेला जब पशु वन से चरकर लौटते है –
A. गोधूलि
B. सूर्यास्त
C. सायं बेला
D. अपराह
Answer-A.

10. आयु में बड़ा व्यक्ति –
A. कनिष्ठ
B. वरिष्ठ
C. ज्येष्ठ
D. पूजनीय
Answer-C.

11. बिना घर का –
A. अनाथ
B. अनाहत
C. अनिकेत
D. अनिग्रह
Answer-C.

12. हमेशा रहनेवाला –
A. शाश्वत
B. समसामयिक
C. प्राणदा
D. पार्थिव
Answer-A.

13. अनुपम बहुत ध्यान से पुस्तक पढ़ रहा था –
A. सरलता
B. धैर्य
C. तन्मयता
D. धीरज
Answer-C.

14. पलकों को गिराए बगैर –
A. अपलक
B. उन्मीलित
C. निमीलित
D. निर्निमेष
Answer-D.

15. किसी विषय की पूरी छान-बीन करना –
A. विवेचन
B. विश्लेषण
C. मीमांसा
D. समीक्षा
Answer-A.

16. जिसके पास कुछ न हो –
A. अकिंचन
B. निर्धन
C. नंगा
D. दरिद्र
Answer-A.

17. जिस तर्क का कोई जवाब न हो –
A. जोरदार
B. तीखा
C. सटीक
D. अकाट्य
Answer-D.

18. ऐसा रोग जिसका उपचार संभव न हो –
A. अरोगी
B. अतिरोगी
C. विरोगी
D. असाध्य
Answer-D.

हिंदी पर्यायवाची शब्द – हिंदी समानार्थी शब्द

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.